फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विकसित भारत के संकल्प पर परखी युवाओं की समझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बासा कॉलेज, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज और गुड़ाहरी के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को गोहर में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित इस ऑनलाइन क्विज में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन मेरा युवा भारत मंडी के गोहर ब्लॉक स्वयंसेवियों हितेश कुमार और दीनानाथ के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें राजकीय महाविद्यालय बासा, कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री थुनाग तथा गोहर (गुड़ाहरी) क्षेत्र के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज स्पर्धा के दौरान विद्यार्थियों से भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, संविधान, विकास, युवा शक्ति, विज्ञान, खेलकूद और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विविध सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी समझ और ज्ञान का परिचय देते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को देश की विकास यात्रा को गहराई से समझने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का अहसास करने का बेहतरीन अवसर मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें