फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी में 12 से सजेगा खेल का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भिड़ेंगी 18 जोन की टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी (सीबीएसई संबद्ध) में 12 सितंबर से चार दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा। यह आयोजन 15 सितंबर तक चलेगा।
विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष कौर सिंह ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 18 जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में सैकड़ों युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, 15 सितंबर को आयोजित होने वाले समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें