फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में बड़ोग स्कूल की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की ओर से युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान के तहत नशा मुक्ति के लिए स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, गीत व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडी शहर के छह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से 52 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति कार्यालय परिसर सौली खड्ड मंडी में किया गया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल नेरचौक से बलजीत ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान डीएवी खलियार से आरुषी और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी के ताकी आलम ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में एसवीएम मंडी से कनिका ने प्रथम, गुरु गोबिंद पब्लिक स्कूल पड्डल मंडी से लावण्य ने दूसरा और डीएवी स्कूल नेरचौक से अर्शिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गायन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडोग से ध्रुव ने प्रथम, कन्या स्कूल मंडी की स्वाति ने दूसरा और एसवीएम मंडी के कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में बाल स्कूल मंडी के चेतन ने पहला, इसी स्कूल की आंचल शर्मा ने दूसरा व एंजल पटियाल ने तीसरा स्थान झटका। नारा लेखन प्रतियोगिता में सौम्या ने प्रथम, वंशिका ने दूसरा और आरुषी चौधरी ने तीसरा स्थान झटका। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ोग, मंडी ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी ने दूसरा और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पड्डल मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समिति के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने बताया कि सड़क दौड़ व रैली का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें