फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से अपराध का गढ़ बना प्रदेश : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे के धंधे, खनन माफिया के आतंक और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही और विफल नीतियों के कारण हिमाचल नशे और अपराध का गढ़ बन गया है।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि मंडी जिले में एसडीएम के साथ हुई मारपीट बढ़ते अपराधों का प्रमाण है। यदि एक प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह घटना साबित करती है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
नगर परिषद की कांग्रेस समर्थित पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद के घर पर हुई एसटीएफ की रेड इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार में नशे के सौदागरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। अब कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री सरकार की नाकामी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि नशा और खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार पूरे मामले में संलिप्त पुलिस अधिकारियों और नेताओं के नाम सार्वजनिक करे। भाजपा इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो हिमाचल का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। भाजपा प्रदेश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें