मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही शिवरात्रि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हॉकी केे मैच में गोल
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में खेली जा रही हाॅकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष वर्ग में पहला मैच हाॅकी बिलासपुर और पड्डल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें हाॅकी बिलासपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 के अंतर से जीत हासिल की।
दूसरा मैच हाॅकी मंडी और स्पोर्ट्स हाॅस्टल सुंदरनगर (रेड) के बीच खेला गया। इस एकतरफा मैच में हाॅकी मंडी की टीम ने 4-0 के अंतर से जीत हासिल की। पड्डल स्पोर्ट्स क्लब और एचबी हाॅकी क्लब शिमला के बीच खेले गए मैच में शिमला की टीम ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की। हाॅकी कंडाघाट और हाॅकी कुल्लू के बीच खेले गए मैच में कंडाघाट की टीम 3-1 के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही। महिला वर्ग में मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर और पड्डल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर की टीम ने 2-1 के गोल के अंतर से जीत प्राप्त की।
इधर, फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच मजिशियन क्लब और कंडाघाट सोलन की टीम के बीच मैच खेला गया। मजिशियन क्लब ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 के अंतर से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच राइजिंग स्टार और जोगिंद्रनगर की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच राइजिंग स्टार ने 2-0 के अंतर से जीत लिया। तीसरा मैच फुटबाल संघ मंडी और कुल्लू के मध्य खेला गया। इसमें फुटबाल संघ मंडी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 3-0 के अंतर से जीत लिया।
000