जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्दियों की शुरुआत होते ही जोगिंद्रनगर के बाजारों में हिमाचली पारंपरिक ऊनी परिधानों की रौनक बढ़ गई है। कुल्लू और किनौरी शॉल, नेहरू जैकेट, मफलर, गर्म टोपियां, और स्वेटर जैसी वस्त्रों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की चहलकदमी बढ़ गई है।
मुख्य बाजार में शॉल और स्वेटर की कीमतें 1000 से 2500 रुपये और 800 से 2000 रुपये के बीच हैं, जबकि जैकेट 500 से 1800 रुपये और हिमाचली कैप 200 से 800 रुपये में बिक रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के कारोबारी भी गर्म कपड़े बेचने जोगिंद्रनगर पहुंचे हैं। रेहड़ी बाजार में भी टोपी, शॉल, और मोजे की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।
गर्म कपड़ों के कारोबारी मनु, विनोद, मुनीष, विजेंद्र ने बताया कि ग्राहकों की मांगानुसार तीन हजार रुपये तक गर्म कपड़ों में जैकेट, शॉल, स्वेटर, पहुंचे हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, ठंड नवंबर के मध्य से बढ़ने की संभावना है, जिससे दुकानदारों को ग्राहकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।