फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आठ दिन में 80 हजार को लगाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लाभार्थियों को 30 नवंबर तक शत प्रतिशत डोज देने का अभियान तेजी से चल रहा है। जिले में पिछले आठ दिनों में 80 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज दी गई है। 17 नवंबर तक 755462 पहली डोज के लाभार्थियों में से करीब छह लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

अभी भी करीब डेढ़ लाख की आबादी दूसरी डोज से वंचित है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से समय रहते दूसरी डोज लगाने की अपील की है। डीसी अरिंदम चौधरी ने जनता से आग्रह किया है कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन हो गए हैं, वे दूसरी डोज लेने के लिए आगे आएं।
उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से भी जिले में 30 नवंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाने के शत प्रतिशत लक्ष्य को पाने में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण के सभी प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आग्रह किया कि पात्र लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समय पर कोरोना की दूसरी खुराक अवश्य लें। कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। जब तक कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, बचाव के लिए पहले की ही तरह सावधान रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें