फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लापता लोगों की तलाश जारी, अभी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बाढ़ की चपेट में आकर बहे दो लोगों का वीरवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता लोगों की तलाश में पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों की आंखें भी अपनों की तलाश में पथरा गई हैं। कई परिवार अपने प्रियजनों की खोज में दिन-रात नदी किनारे डटे हुए हैं। सोनखड्ड और ब्यास नदी के किनारे जवानों ने डेरा डाल रखा है।
गोताखोर दल नावों के जरिए नदी के तेज बहाव में तलाश कर रहे हैं। वहीं ड्रोन की मदद से भी खोज अभियान जारी है। उधर, डीएसपी संजीव सूद ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें