बग्गी (मंडी)। सलवाहन शिक्षा खंड के अध्यक्ष जीवन लाल यादव, महासचिव सुरेंद्र भारद्वाज तथा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सलवाहन के पदाधिकारियों ने प्रेस बयान जारी कर क्लस्टर सिस्टम का विरोध किया है। चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।
सलवाहन खंड की कार्यकारिणी एकजुट होकर इस आदेश का विरोध करेगी और इसे जनहित में वापस लेने की मांग करेगी। सरकार को शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यदि सरकार ने उनकी बातों को अनसुना किया तो सबसे पहले ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू होगा, इसके बाद जिला स्तर पर और इसके बाद प्रदेश स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद