फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय से मातृ शक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा के जंजैहली में सेतु सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपनी जांच करवा कर चिकित्सीय परामर्श लेने का आग्रह किया और कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच गंभीर खतरों से आगाह करती है और उनसे निपटने की रणनीति बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। केंद्र सरकार की यह पहल 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए निशुल्क है। नेता प्रतिपक्ष की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य की संवेदनशीलता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें