फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: योग से तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नशामुक्त जीवन के लिए विद्यार्थियों को दिलाई प्रतिज्ञा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता क्लब ने बुधवार को ‘मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग की भूमिका’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को योग, ध्यान और नशामुक्त व अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी संस्था बरछवाड़ की संचालिका बीके उर्मिला ने कहा कि नियमित योग और ध्यान से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति व एकाग्रता बढ़ती है। स्वस्थ और जागरूक युवा ही देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने दैनिक जीवन में योग-ध्यान को शामिल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें