फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोपालपुर स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
गोपालपुर स्कूल के सालाना समारोह में मौजूद मुख्य अति​थि व अ​भिभावक। स्त्रोत- संस्थान
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. बलवंत सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के समक्ष विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विविधता का ऐसा भव्य संगम दिखाया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। पंजाबी, पहाड़ी नाटी और हरियाणवी नृत्य ने खूब समां बांधा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें हरीश कुमार, राहुल, आशिता शर्मा, दीक्षा कुमारी, अखिल कुमार, अर्शिया ठाकुर, किंजल, रचित, सिया शर्मा, आरूही ठाकुर, अक्षरा समेत अन्य काे सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर अश्विनी गुलेरिया, नरेश शर्मा, सुनील, ओम चंद, सूबेदार बृज लाल, कृष्ण चंद्र, शिव चरण और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें