फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साहित्य, संगीत की चुनौतियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शनिवार को डिजिटल युग में साहित्य और संगीत: चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देशभर के लगभग 113 प्रोफेसरों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. लेख राज शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. राज कुमार रहे। इस अवसर पर संगोष्ठी की अभिलेख-पुस्तिका का विमोचन किया गया। संयोजक प्रो. जोगिंदर सिंह ने डिजिटल क्रांति के साहित्य और संगीत पर व्यापक प्रभावों का उल्लेख किया। प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया ने डिजिटल साक्षरता को आधुनिक शिक्षा का अनिवार्य अंग बताया।
मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने डिजिटलाइजेशन के इतिहास, बढ़ते डिजिटल उपयोगकर्ताओं और साहित्य-संगीत पर इसके सकारात्मक-नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ताओं में डॉ. राज कुमार, डॉ. बाबू राम (वर्चुअल) व डॉ. रोहित (वर्चुअल) ने डिजिटल साहित्य, एआई आधारित सृजन, ऑनलाइन मंचों, वर्चुअल संगीत शिक्षा और सोशल मीडिया की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नील चंद राघव का सम्मान किया गया। प्रो. मोहिंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों और टीम का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें