सीएमओ कार्यालय भवन मंडी में बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
- फोटो : सीएचसी की लैब में रखी सीबीसी मशीन ।
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के सीएमओ कार्यालय भवन में बुजुर्गों, मरीजों और आम जनता की सुविधा के लिए स्थापित लिफ्ट एक बार फिर बंद हो गई है। ऐसे में अपने आवश्यक कार्य निपटाने के लिए आने वाले दिव्यांगों, मरीजों और आम जनता को 80 सीढि़यां चढ़ कर काम करवाने पड़ रहे हैं।
इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो वर्ष पूर्व सीएमओ कार्यालय भवन में करीब 80 लाख की लागत से लिफ्ट सुविधा मुहैया करवाई गई है। लिफ्ट के बार-बार बंद होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसे चालू करवाने के लिए संबंधित कंपनी को लाखों की राशि व्यय करनी पड़ी है। 15 दिन पूर्व ही बंद पड़ी लिफ्ट को कंपनी के इंजीनियरों ने मरम्मत कर चालू किया था।
एक बार फिर सीएमओ, एमओएच, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालयों, सभागार, दंत, मेडिसिन, मानसिक ओपीडी और प्रयोगशाला पहुंचने के लिए बुजुर्ग मरीजों, दिव्यांगों और अस्पताल कर्मचारियों को चार मंजिला भवन की सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। कटौला निवासी शिवराम, हणोगी से अंबा देवी, सुंदरनगर से सेवानिवृत्त सैनिक बलदेव सिंह आदि ने बताया कि बार-बार लिफ्ट खराब होने से लोग परेशान हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को चाहिए कि लिफ्ट की स्थायी मरम्मत करवाई जाए।
...
लिफ्ट के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व में लाइसेंस की औपचारिकता को पूरा नहीं किया था। औपचारिकताएं पूरी न होने और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट बंद की है। लाइसेंस औपचारिकता पूरी होने पर इसे चालू करवा दिया जाएगा।
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी