फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लखदाता पीर को समर्पित कुफरी मेला शुरू

विज्ञापन
द्रंग क्षेत्र के कुफरी में आयोजित मेले के दौरान मुख्याति​थि का स्वागत करते आयोजक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत कुफरी में लखदाता पीर को समर्पित तीन दिवसीय कुफरी मेला मंगलवार को धूमधाम से शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य घनश्याम ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि घनश्याम का मेला स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय महिला मंडल ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि घनश्याम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में सहायता मिलती है। सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। मेले के दौरान कुफरी स्कूल के विद्यार्थियों, महिला मंडल की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान संजय, उपप्रधान ओम प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य कश्मीर सिंह, भाजपा पधर मंडल महामंत्री शेर सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें