मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के गणित विभाग ने मंगलवार को एमएससी गणित कार्यक्रम के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार और गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू शर्मा मौजूद रहीं।
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन के अनुभव साझा किए। विद्यार्थी जीवन में पुस्तकों और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार ने विद्यार्थियों को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंदर कुमार, गणित विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. कविता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद