फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति लगातार जारी है। बालीचौकी उपमंडल के थाची में बीते सोमवार को दो गाड़ियों के माध्यम से 128 एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को मैसर्ज टारना गैस सर्विस मंडी ने बालीचौकी मार्केट, धामन और सैंज में 200 सिलिंडर वितरित किए। इसी प्रकार 10 सितंबर को मैसर्ज टारना गैस सर्विस मंडी नांडी और टांडी में 100 सिलिंडर वितरित करेगी। संतोष भारत गैस नगवाईं की ओर से फगवाना, बालू और औट में 210 सिलिंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
इसके अलावा शारदा गैस एजेंसी औट और हणोगी में सिलिंडरों का वितरण करेगी। उधर, जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी को भी रसोई गैस की कमी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें