फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सर्वे करवा लें, सराज में किसने किया विकास : कुलदीप

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का जंजैहली में स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज के जंजैहली में कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। राठौर ने कहा कि जयराम सराज में सर्वे करवा लें कि किसने कितना विकास किया है।
विज्ञापन

सराज में शिक्षण संस्थान, अस्पताल, सड़कें, बिजली और पानी से लेकर अनेक सुविधाएं कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में दी है। सीएम हेलीकॉप्टर में घूम रहे है और लोग खराब सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हैं। जयराम ने सराज में सड़कें कम और अपने लिए हेलीपैड ज्यादा बनाए हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता से संसदीय उपचुनाव और विस चुनाव लड़ेगी। पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस ने आशा वर्करों की भर्ती की थी तो जयराम ने इसका विरोध किया था। आज जयराम इनके हितैषी बने हुए है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी जिले में कांग्रेस मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी और विजय पताका लहराएगी। इस मौके पर पूर्व मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेत राम ठाकुर, प्रभारी सराज कांग्रेस आदित्य विक्रम सिंह, सीडी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश रेड्डी और विजय पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें