फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: असुरक्षित जमीन पर जिंदगी बसाने की मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख की किस्त और समय सीमा का बना है दबाव
विज्ञापन

भेला गांव में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के जख्म आज भी हरे
बालीचौकी की देवधार में वन भूमि की अड़चन और सुरक्षित जमीन न मिलने से अटका पुनर्वास
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी उपमंडल की देवधार पंचायत के भेला गांव में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के जख्म आज भी हरे हैं। एक साल बीतने के बावजूद विस्थापित परिवारों को प्रशासन सुरक्षित जमीन उपलब्ध नहीं करवा पाया है। ऐसे में एक दर्जन से अधिक बेघर परिवार सैकड़ों बीघा में दरारों और धंसाव वाली जमीन पर ही दोबारा मकान बनाने को मजबूर हैं।
आपदा पीड़ित हरी राम, कुर्म दत्त, होशियार सिंह, रूप लाल, नोक सिंह और गुमत राम ने बताया कि सरकार ने मकान निर्माण के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता दी है, लेकिन वन विभाग की जमीन से जुड़ी अड़चन के चलते सुरक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उनका आरोप है कि समय पर मकान न बनाने पर पहली किस्त ब्याज सहित लौटाने की चेतावनी और सर्दी के चलते उन्हें खतरनाक जमीन पर ही निर्माण शुरू करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विशेषज्ञ टीम ने भी जमीन का निरीक्षण नहीं किया। पटवारी और एसडीएम कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद सुरक्षित जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
प्रशासन ने कभी भी असुरक्षित जमीन पर मकान बनाने के लिए नहीं कहा है। सरकार के नियमों के तहत पहली किस्त जारी होने के बाद कार्य शुरू होने पर दूसरी और मकान पूरा होने पर तीसरी किस्त प्रदान की जाती है। -विचित्र सिंह, एसडीएम बालीचौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें