फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मासूम की टांग में तीन फ्रेक्चर, आंतरिक हिस्सों में गहरे घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई थी मासूम, टांडा अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के गुरुद्वारा परिसर के समीप बीते 28 फरवरी को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई आठ साल की मासूम को हादसे ने गहरे घाव दिए हैं। दूसरी कक्षा की छात्रा हरनूर कौर की टांग में तीन फ्रेक्चर होने की पुष्टि के साथ शरीर के आंतरिक हिस्सों में भी गहरे घाव से हालत नाजुक है। वहीं, सांस लेने में भी दिक्कत को देखते हुए ऑक्सीजन का सहारा लेना पड़ा है।
जिला कांगड़ा के टांडा मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन जोगिंद्रनगर की मासूम बेटी को उपचार दिलाने के लिए सर्जरी, ऑर्थो और गैस्टरो विभाग के चिकित्सक तैनात हैं। चार दिनों से टांडा मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन मासूम के पेट के अंदरूनी हिस्से में भी खून बहने से घाव भर नहीं पाए हैं। टांग में आए फ्रेक्चर को भी ठीक करने के लिए करीब तीन माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हरनूर कौर की नाजुक हालत की जानकारी देते हुए माता पवनदीप कौर ने कहा कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई उनकी मासूम बच्ची को जोगिंद्रनगर अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलाकर 28 फरवरी को टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। चार दिनों में उनकी बेटी को उपचार दिलाने के लिए कई विभागों के चिकित्सक तैनात है, लेकिन हालत में अभी भी सुधार आना बाकी है।
विज्ञापन

सड़क हादसे के दौरान मौके पर मौजूद दादी कुलदीप कौर की शिकायत पर बाइक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। दादा जगजीत सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें