फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पुरस्कार हासिल कर चहके मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली में जब मेधावियों को सम्मान मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। अवसर था सालाना पारितोषिक वितरण समारोह का।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल में सालाना समारोह के दौरान जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा वैद्य ने बताया कि समारोह का आयोजन संकुल स्तर पर किया।
इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्लेतर, समराहन, सरवाड़ी, सैण और केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय कोटली के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपनी ओर से स्कूल प्रबंधन को 51 सौ रुपये की सहयोग राशि भेंट की। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रवीण कुमार, आंशिक, हीना, राजेश, यशदीप, सुहानी, योगेश, तमन्ना आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें