फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में बाधित सड़कें कर दीं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में उच्च मार्ग सहित दर्जनों सड़कें बाधित हो गई हैं। रविवार को जेसीबी मशीनों से कुछेक बाधित सड़कों को बहाल किया गया। उच्च मार्ग 03 जालंधर-मंडी अटारी वाया धर्मपुर कैंची मोड़ से चलाल तक जगह-जगह भूस्खलन से बाधित रहा। रविवार को थाना प्रभारी धर्मपुर की देखरेख में मार्ग बहाल किया गया।
विज्ञापन

धर्मपुर-जोगिंद्रनगर, धर्मपुर-हयोलग, धर्मपुर-पैहड वाया कौंसल, धर्मपुर- मठी बनवार वाया रियुन, धर्मपुर- स्योह वाया मयोह, धर्मपुर-मढ़ी वाया भरतपुर, धर्मपुर-परयाल वाया समौड़, मढ़ी-परयाल, स्योह-संधोल, धर्मपुर-मढ़ी वाया फीहड़ सहित अन्य सड़कें बारिश से बाधित थी, जिन्हें रविवार को बहाल कर दिया है।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत दी है कि कोई भी मार्ग भूस्खलन से बाधित होता है उसे तुंरत बहाल किया जाए। अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि बाधित अधिकांश सड़कों को बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें