फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवता चुंजवाला और ऋषि मार्कंडेय के आगमन से बालीचौकी मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देव धुनों के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। पांच दिवसीय जिला स्तरीय बालीचौकी मेले का भव्य शुभारंभ क्षेत्र के आराध्य देवता चुंजवाला और ऋषि मार्कंडेय के देवरथों के आगमन के साथ हुआ। दोपहर बाद देवताओं के देवरथ अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, कारदारों और लाव-लश्कर के साथ सारस गांव से होते हुए मेला मैदान पहुंचे। आराध्य देवता चुंजवाला और ऋषि मार्कंडेय के देव रथों की अगुवाई में भव्य जलेब निकाली गई। इसमें सैकड़ों देवलु पारंपरिक धुनों पर नाचते-झूमते हुए तहसील मुख्यालय के बाजार से गुजरे। जलेब में देवताओं के कारदारों, सभी हारियानों के देवलुओं के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाजार में जगह-जगह महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने फूल-मालाओं के साथ देव रथों का भव्य स्वागत किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूरा बालीचौकी बाजार देव-ध्वनि और जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद यह पारंपरिक जलेब बालीचौकी बाजार से होते हुए मुख्य मेला ग्राउंड पहुंची, जिसके साथ ही पांच दिवसीय जिला स्तरीय उत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान देवताओं के देवलुओं ने मैदान में सराजी नाटी का आयोजन भी किया। देवता के कारदार बुधे राम ने बताया कि आराध्य देव चुंजवाला व ऋषि मार्कंडेय का इस मेले में प्राचीन काल से ही विशेष और महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें