फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रमेश ठाकुर की नाटियों पर झूमे दर्शक, महिलाओं ने नाटी डालकर बटोरीं तालियां

विज्ञापन
गलू मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मेले के दूसरे दिन हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंची महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर से सटे गलू मेला के दूसरे दिन बुधवार को महिलाओं ने हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर नाटियां डाली, रस्सा कस्सी व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं ने महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। देर शाम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के नाटी किंग रमेश ठाकुर ने अपनी नाटियों से दर्शकों को खूब झुमाया।
पहाड़ी लोक गायक रमेश ठाकुर ने देवा ओ देवा, रोहडू जाणा मेरी अमिए, छैल लगदी पहाड़ी लोक गीत के अलावा हिंदी व बॉलीवुड गाने गाकर पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब झुमाया। देर रात 10 बजे तक चली सांस्कृतिक संध्या में रितिका बंसल समेत स्थानीय गायक कलाकारों ने भी दमदार प्रस्तुतियां दी। कांग्रेस प्रवक्ता धीरज सूद ने गलू मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गलू देवता मेला समिति के सदस्य व हारगुनैण पंचायत की पूर्व प्रधान कला देवी, उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने सांस्कृतिक संध्या में मौजूद अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले दूसरी संध्या का आगाज भी दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता मेला गलू के समापन पर कुश्ती का दंगल भी सजेगा। इस दौरान हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के करीब सौ पहलवान दमखम दिखाएंगे। मेला समिति के सदस्य व हारगुनैण पंचायत के पूर्व उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने बताया कि विजेता पहलवानों को उचित ईनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

गलू मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें