तबादले के बाद भी नहीं छोड़े जा रहे क्वार्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में सरकारी आवासों के आवंटन और उपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कई अधिकारी और कर्मचारी तबादला होने के बावजूद लंबे समय तक सरकारी क्वार्टर खाली नहीं कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहा।
सुंदरनगर उपमंडल के तहत जीएडी (सामान्य प्रशासन विभाग) के सलाह वार्ड में 18 और ललितनगर में 8 आवास है। नियमों के तहत तबादले के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली करना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इस व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा। कई कर्मचारी एक वर्ष पहले ही तबादला हो चुके हैं, अभी तक आवास नहीं छोडे गए है। इससे नए तैनात कर्मचारियों को या तो निजी मकान किराए पर लेने पड़ रहे हैं या अस्थायी व्यवस्था में रहना पड़ रहा है। वहीं, सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।