फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गिद्दा और पहाड़ी नाटी पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र के बगला स्कूल में सालाना समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्या
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला का रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जब विद्यार्थियों ने गिद्दा और पहाड़ी नाटी पेश की तो दर्शक भी झूमने पर विवश हुए। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर एकांकी पेश कर दर्शकों का मन गर्व से भर दिया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसमें स्कूल की शैक्षणिक, खेल आदि गतिविधियों को रखा गया। छात्रा अदिति राणा एवं साथियों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहुत ही सुंदर ढंग से एकांकी प्रस्तुत की। दिव्यांशी एंड पार्टी ने गिद्दा, खुशबू और साथियों ने पहाड़ी नाटी सहित समूह गान, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

मुख्यातिथि प्रकाश चौधरी ने स्कूल के शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलों, अनुशासन, छात्रवृत्ति, विज्ञान प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें ओंकार, रिषिका, भार्वी, कशिका, दयाना कुमारी, कुमकुम, दिवांशी, स्मृद्धि, पल्लवी, मुनीष, राजीना, मन्नत, दिव्यांशी, तरिशा, अदिति, देव, मृदुल, पार्वती, दिव्या चौहान, अंजली, रितिका, मानसी, अदिति, स्नेहा, सान्या, हिमांशी, वर्षा, सुधीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


.......
मैंने बगला स्कूल से 96 प्रतिशत अंक लेकर बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मेरी और अन्य मेधावियों की इस उपलब्धि के लिए हमें स्कूल प्रशासन की ओर से सालाना समारोह में आमंत्रित किया है। सच में यह एक अलग सा अनुभव है। अक्सर स्कूल छोड़ने के बाद दोबारा स्कूल आने का मौका नहीं मिलता, लेकिन हमें यह अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

हिमांशी, पूर्व छात्रा
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें