फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंकुश के शतक से स्पोर्ट्स हब ने 35 रन से रत्न स्वीट्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर के डैहर में सुपर संडे को ग्रुप बी में लीग मैच चौहान स्पोर्ट्स हब और रत्न स्वीट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी स्पोर्ट्स हब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया। अंकुश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शाॅट लगाए।
विज्ञापन

चंदू ने अर्धशतकीय (54) पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रत्न स्वीट्स की टीम 187 रन ही बना पाई। चौहान स्पोर्ट्स हब के गेंदबाज पंकज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। चंदू और अंकुश को दो-दो विकेट हासिल हुए। अंकुश को शानदार शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
उन्हें डीपीएल सलाहकार राकेश शर्मा ने पुरस्कृत किया। दूसरा मैच पूल बी में स्नेहिल इंफ्रा और सुकेत वारियर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुकेत वारियर्स ने 20 ओवरों में 180 रन बनाए। इसमें राहुल ने सबसे अधिक 64 रन तथा दिनेश ने 35 रन बनाए। स्नेहिल इंफ्रा की तरफ से अंकित ने 4 विकेट और प्रिंस ने 3 विकेट लिए। स्नेहिल इंफ्रा ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरुण सांख्यान ने शानदार 58 रन बनाए। अरुण सांख्यान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें