फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट सेवाएं बंद, निजी लैब में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था बिगड़ी

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल की निजी प्रयोगशाला में वीरवार को टेस्ट करवाने के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। स्
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में शुगर, ब्लड प्रेशर व किडनी के टेस्ट करवाने के लिए भूखे प्यासे परेशान रहे मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी प्रयोगशाला में सेवाएं बंद होने और निजी क्रस्ना लैब में अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। सुबह आठ बजे से जांच के लिए पहुंचे मरीज लंबे इंतजार के बाद ही अपनी जांच करवा पा रहे हैं। कई मरीजों को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज उपमंडलीय अस्पताल में विभिन्न टेस्ट करवाने पहुंच रहे हैं। सरकारी लैब के बंद होने से पूरा दबाव निजी क्रस्ना लैब पर आ गया है, जहां भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को यहां करीब 150 मरीजों के लगभग 1400 से अधिक टेस्ट किए गए, लेकिन मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, वीरवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की ओपीडी में लगभग 300 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। स्थिति यह रही कि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखकर उपचार देना पड़ा। उल्टी, दस्त और डायरिया से पीड़ित मरीजों का उपचार रोगी वार्ड में किया जा रहा है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि सरकारी प्रयोगशाला के जीर्णोद्धार कार्य के चलते जांच सेवाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन निजी प्रयोगशाला में 24 घंटे टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, क्रस्ना लैब की प्रभारी सरिता ने बताया कि रोजाना 150 से अधिक मरीजों के लगभग 1500 टेस्ट किए जा रहे हैं, और गंभीर मरीजों के सैंपल वार्ड से ही एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें