फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक में अब नहीं होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

Sat, 15 Apr 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में नहीं लगेंगी लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। दूर-दूर से आने वाले मरीजों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यहां एक साथ दस विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग की है, इससे अब डॉक्टरों की कमी दूर हो गई है। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में 10 नए डॉक्टरों के आने से पूरे अस्पताल में एक नया जोश आ गया है। यहां पर ऑर्थो के तीन, एनेस्थिसिया के तीन, एक मेडिसन एक जनरल सर्जरी, एक फिजियोलॉजी और एक बच्चों के डॉक्टर ने ज्वाइन कर लिया है। सभी डॉक्टरों ने बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों से उच्च शिक्षा और प्रैक्टिस करने के बाद यहां पर सेवाएं देने की शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश भवानी ने बताया कि 10 नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है। इससे अस्पताल में बहुुत अधिक राहत मरीजों को मिलने वाली है।
इन डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
ऑर्थो डिपार्टमेंट में डॉक्टर नवीन वर्मा, डॉक्टर अथर्व वर्मा और डॉक्टर रोहित राय ने ज्वाइन किया है। डॉक्टर शिल्पा ने एडिशन जनरल सर्जरी में ज्वाइन किया है। डॉक्टर लवलीन, डॉक्टर मंजुला शर्मा, डॉक्टर तनुजा ठाकुर एनेस्थिसिया में सेवाएं देंगी। फीजियोलॉजी में डॉ. बादल कटोच और बच्चों के डिपार्टमेंट में डॉ. दिव्या धीमान ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

रोजाना 1200 से अधिक ओपीडी
बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1200 से 1500 ओपीडी होती है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे रहती हैं। इसके चलते हमेशा डॉक्टरों की डिमांड ज्यादा रहती है। 10 नए डॉक्टर ज्वाइन करने से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में आ रहे मरीजों के लिए अब अधिक सहूलियत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें