फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को बताए अप्रेंटिसशिप के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने आईटीआई मंडी के सहयोग से अप्रेंटिसशिप कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य छात्रों को अप्रेंटिसशिप के लाभ, रोजगार के अवसरों और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका पंचानी ने छात्रों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल, आईटीआई बल्ह के प्रधानाचार्य विजय चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अप्रेंटिसशिप के अवसरों के बारे में जागरूक किया। बताया कि यह प्रशिक्षण उनके भविष्य के कॅरिअर में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर ग्रुप इंस्ट्रक्टर चमन लाल, मीना ठाकुर, कनिका, महाविद्यालय से डॉ. संजय, अदिति शर्मा, डॉ. मनोज ठाकुर, दीप्ति ठाकुर और प्रेम लता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें