फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसमील वर्करों की हड़ताल में कूदे तकनीकी कर्मचारी

विज्ञापन
सुंदरनगर में पीसमील कर्मचारियों के साथ मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते तकनीकी कर्मचारी संगठ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। परिवहन निगम के पीसमील वर्करों की टूलडाउन हड़ताल के 17वें दिन तकनीकी कर्मचारी संघ भी उनके साथ आ गया है। बुधवार को तकनीकी कर्मचारियों ने सुंदरनगर में परिवहन निगम की वर्कशॉप में पीसमील वर्करों के साथ दो घंटे की टूलडाउन हड़ताल की।
विज्ञापन

दोपहर 2 से 4 बजे तक किसी भी बस की मरम्मत नहीं की। हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संगठन सुंदरनगर के प्रधान घनश्याम ठाकुर और महासचिव संदीप जंवाल ने कहा कि पीसमील वर्करों की मांगों के समर्थन में संगठन छह दिसंबर से पूरा समर्थन कर गेट मीटिंग कर रहा है।
बुधवार से खुले तौर पर तकनीकी कर्मचारी अब सामने आ गए हैं। कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में परिवहन निगम की करीब एक हजार बसें खड़ी हो गई हैं। उन्होंने साफ किया है कि टूलडाउन हड़ताल के दौरान जो भी बस लेकर चालक-परिचालक जाएंगे उसकी सारी जिम्मेदारी उनकी ही होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीसमील वर्करों की मांगें जायज हैं और वे उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। इस मौके पर पीसमील वर्करों के साथ तकनीकी कर्मचारी संगठन के सदस्य रमेश कुमार, सुखदेव, राम लाल, अजय कुमार, विजय कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें