मंडी। ग्राम पंचायत धार कोटमाेर्स के मढ़धार गांव में वीरवार को डायरिया के दो नए मामले आने पर शुक्रवार को जल शक्ति, स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम गांव पहुंची। जल शक्ति विभाग की टीम ने पेयजल स्रोतों से दोबारा पानी के सैंपल लिए। पहले लिए गए सैंपल की रिपोर्ट प्रयोगशाला में सही पाई गई है। एक बावड़ी से भरे सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
जोनल अस्पताल मंडी में पिछले पांच दिनों से भर्ती 14 वर्षीय अनुष्का के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया है। अस्पताल में केवल किरन (23) उपचार ले रही हैं।
धार कोटमोर्स पंचायत के प्रधान धर्मपाल ने बताया कि विभागीय टीमें लगातार गांव का दौरा कर रही हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सैनी ने कहा कि मढ़धार गांव के पेयजल स्रोतों से पहले लिए गए पानी के सैंपल जांच में सही पाए गए हैं। शुक्रवार को दोबारा से पानी के सैंपल भरे गए हैं। बावड़ी से भरे पानी सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
...
विभागीय टीम ने गांव का दौरा किया हैं। आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। स्थिति पर विभाग की पूरी नजर है।
-डाॅ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज, सीएमओ मंडी