मंडी। राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ मंडी इकाई ने मांगों को लेकर रूसा के तहत छठे सत्र की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का चौथे दिन भी बहिष्कार जारी रखा है। राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की मंडी इकाई के सचिव प्रो. जेपी सिंह के कहा कि बहिष्कार तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नह मामले शिहीं की जाती।
संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष अपनी मांगों को कई बार रखा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि संघ की मांगों को शीघ्र ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कई वर्षों से यक्षा विभाग के पास लंबित है। सीएम ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को आदेश दिए थे कि अध्यापकों की संबंधित मांगो का तुरंत निपटारा करके उन्हें रिपोर्ट भेजें।
बावजूद इसके शिक्षा निदेशालय एवं सचिवालय के उच्चाधिकारियों ने शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। पूरे प्रदेश में प्राध्यापकों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। इस मौके पर संघ की मंडी इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान प्रो. राकेश कपूर व कोषाध्यक्ष प्रो. बलदेव सिंह भी उपस्थित रहे।