फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडवी शिक्षकों के 58 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 21 Jul 2016 06:08 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अध्याप‌िका। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के रोजगार कार्यालयों से बैचवाइज पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। मंडी जिला में सीएंडवी शिक्षकों के 58 पद भरे जाने हैं। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से कैटेगिरी वाइज नामों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


मंडी जिला में भाषा अध्यापकों के 20, शास्त्री के 19, कला अध्यापकों के 7 और पीईटी के 12 पद भरे जाएंगे। भाषा अध्यापक के अनारक्षित पदों के लिए 2003, अनारक्षित बीपीएल के लिए 2005, एससी और ओबीसी के लिए 2005, ओबीसी बीपीएल के लिए 2010 और एसटी के अभी तक के अभ्यर्थी, शास्त्री के अनारक्षित पदों के लिए 2008, अनारक्षित बीपीएल, एससी/एससी बीपीएल और ओबीसी के लिए 2012, ओबीसी बीपीएल के लिए 2014 और एसटी के अभी तक के अभ्यर्थी, कला अध्यापक के अनारक्षित पदों के लिए 1998, अनारक्षित बीपीएल के लिए 1999, एससी व ओबीसी के लिए 2000 बैच तक के, पीईटी के अनारक्षित पदों के लिए 1998, अनारक्षित बीपीएल के लिए 2000, एससी और ओबीसी के लिए 2001, एससी और ओबीसी बीपीएल के 2002 बैच तक के अभ्यर्थियों के नाम मांगे हैं। बता दें कि उपरोक्त सभी पद आरएंडपी नियमों के तहत भरे जाएंगे और साक्षात्कार के बाद नियुक्त शिक्षकों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा। अनुबंध के दौरान इन शिक्षकों को 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

कोट्स
सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। निदेशालय के निर्देशों के बाद साक्षात्कार तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मदत्त शर्मा, उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें