रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
...
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर कृषक प्रशिक्षण केंद्र में जिला किन्नौर के विकास खंड निचार के किसानों को सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिया।
डाॅ. सुधीर ने सब्जी का महत्व, दायरा एवं समस्या, डाॅ. भूषण ने सब्जी पौध उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन और सब्जी उत्पादन में कुशल जल उपयोग प्रौद्योगिकियों के पहलू बताए। डॉ.. हितेंदर ने किसानों को सब्जी फसलों में प्राकृतिक खेती का महत्व और दायरा के बारे में जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर संजय कुमार ने किसानों को जैविक खाद तैयार करने के टिप्स दिए। डाॅ. मंजू देवी ने महत्वपूर्ण सब्जियों की फसलों के कीटों की पहचान और एकीकृत कीट प्रबंधन की पद्धतियां बताईं। संवाद