फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तांत्रिक पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप

Thu, 24 Oct 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
आस्था के नाम पर ठगी के ​शिकार हुए लोग एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर मंडी और शिमला जिले के 14 लोगों से ऐंठी रकम
विज्ञापन

खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताकर तांत्रिक ने मांगी राशि, लेकिन नहीं किया कोई पूजा पाठ
ठगी का शिकार हुए लोग पहुंचे एसपी मंडी के दरबार, राशि वापस दिलाने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर मंडी और शिमला जिले के 14 लोगों से करीब सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि तंत्र विद्या से पूजा पाठ करने के नाम पर मंडी जिला के एक तांत्रिक ने उनसे करीब सात लाख रुपये ऐंठ लिए। खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताकर तांत्रिक ने लोगों से यह ठगी की है।
वादे के अनुसार तांत्रिक ने जब लोगों के यहां न तो पूजा पाठ किया और न इनकी धनराशि लौटाई तो पीड़ित लोग एसपी मंडी के दरबार पहुंचे और उनकी धनराशि लौटाने की मांग उठाई है। तांत्रिक ने पूजा पाठ के नाम पर पीड़ित से न्यूनतम पांच हजार से लेकर 1.60 लाख रुपये तक ठगे हैं। यह धनराशि नकद और गूगल पे के माध्यम से दी है। पीड़ित मंडी निवासी करण मल्होत्रा के साथ पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मिले और उन्हें पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

करण मल्होत्रा ने बताया कि शातिर तांत्रिक व्यक्ति आंखों में आंखेंं डालकर यह बताता था कि आपके घर में नकारात्मक शक्ति है। इसी के साथ भाई-भाई के बीच खून खराबा होने का भी डर बताता था। इस तरह बुरी शक्तियां भगाने का झांसा देता था। हवन यज्ञ करवाने के लिए सामग्री खुद ही लाने के लिए धनराशि मांगता था। माता का काम किसी न बताने के बारे में कहता था। ऐसा करने पर काम न बनने का हवाला दिया जाता था। खुद के एनएचएआई में काम करने की जानकारी देकर लोगों अपने झांसे देता था।
पीड़ित लोगों का कहना है कि माता शिकारी देवी के प्रति उनकी प्रगाढ़ आस्था है। इसी का फायदा उठाकर मंडी के एक तांत्रिक ने उनसे ठगी की। दी हुई धनराशि को वापस पाने के लिए वे लोग इस तांत्रिक के घर भी गए, लेकिन उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैं। प्रदीप कुमार और तारा देवी ने कहा कि तांत्रिक ने अपना अलग-अलग नाम बताया है। बता दें कि ठगी का शिकार हुए लोगों में मंडी, शिमला, थुनाग, मौवीसेरी, स्यांज, चच्योट, नेला, रखून, मझवाड़, बागाचुनौगी के रहने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि लोगों की शिकायत पर मामले में आगामी जांच बढ़ाई जा रही है। उन्होंने जनता से ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें