फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्पेशल ओलंपिक्स मंडी चैप्टर 26 को करवाएगा दीपावली फेस्ट

Thu, 24 Oct 2024 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश मंडी चैप्टर और बीबीएमबी के संयुक्त तत्वावधान से 26 अक्तूबर को बीएसएल परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में दीपावली फेस्ट 2024 का आयोजन किया जाएगा। स्पेशल ओलंपिक भारत जिला मंडी के प्रधान जगदीश राणा ने बताया कि दीपावली फेस्ट में करीब 1 हजार बच्चे भाग लेंगे, जिनमें 300 विशेष बच्चे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फेस्ट का शुभारंभ शनिवार 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होगा। इसके पहले सत्र का समापन दोपहर बाद 3 बजे होगा। कार्यक्रम का दूसरा सत्र शाम 6-8 बजे तक होगा। इसमें मुख्य प्रस्तुति तेजेस्वानी की रहेगी। वे 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं। जगदीश राणा ने बताया तेजेस्वानी ने करीब 1000 गीत पांच भाषाओं में गाए हैं। तेजेस्वानी ने सारेगामापा, इंडियन आइडल, एच-1 और आवाज पंजाब में भी अपनी प्रस्तुतियों से सबको प्रभावित किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक अजय चौहान और हनी नेगी भी प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें