फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आपदा से निपटने की तैयारियों पर हुआ टेबल टॉप पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए आगामी छह जून को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय वृहद पूर्वाभ्यास (मेगा मॉक एक्सरसाइज) की तैयारियों पर मंगलवार को वर्चुअल टेबल टॉप पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष से वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन

टेबल टॉप एक्सरसाइज का शुभारंभ एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) सैयद अता हसनैन ने किया। एनडीएमए के सलाहकार मेजर जनरल (रि.) सुधीर बहल ने इसकी विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की। शिमला से निदेशक एवं विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डीसी राणा ने प्रदेश की तैयारियों पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया।
मेजर जनरल बहल ने कहा कि आपदा प्रबंधन किसी एक व्यक्ति या विभाग का कार्य नहीं है, बल्कि इसमें सामूहिक सहभागिता जरूरी है। यह मॉक ड्रिल आईआरएस यानी घटना प्रतिक्रिया प्रणाली के तहत संचालित की जाएगी। यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसे अपनाकर प्रभावी तरीके से आपदाओं का सामना किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिले में इस पूर्वाभ्यास को लेकर की गई तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया कि 6 जून को होने वाले वृहद पूर्वाभ्यास की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। टेबल टॉप पूर्वाभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों, सशस्त्र सेना, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल सहित प्रदेश स्तर पर गठित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें