फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार मील के पास 10 जून तक दो-दो घंटे बंद रहेगा फोरलेन

विज्ञापन
मंडी पंडोह के बीच फोरलेन पर चार मील के पास चल रहा कटिंग का काम । स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। नेरचौक-पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य के दृष्टिगत चार मील के पास मार्ग को 10 जून तक दो-दो घंटे बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। एक बार फिर निर्माण कार्य को लेकर अवधि बढ़ाई गई है। कंपनी तय समय के अनुसार कार्य पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार मलबा हटाने के लिए रात 12ः30 बजे से रात 2ः30 बजे तक और पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5ः00 बजे से 7ः00 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा। आदेशों के तहत यह निर्णय कार्य की तात्कालिकता, निर्माण गतिविधियों की सुरक्षा आवश्यकताओं तथा सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि के दौरान छोटे वाहन वाया कटौला जा सकते हैं। बड़े वाहनों को फोरलेन पर यातायात बहाल होने का इंतजार करना होगा।
उधर, जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से पंडोह के बीच चार मील पर फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कार्य के लिए सड़क को बंद रखने का समय निर्धारित किया गया है। रात के दौरान आवाजाही कम रहती है और आम जनता को दिक्कतें कम पेश आएं, इसीलिए यह समय निर्धारित किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने आम जनता से सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें