फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चार अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेताओं को 6,22,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चार अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को एबीवीपी जिला मंडी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पंजीकरण, परीक्षा और पुरस्कारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश सहमंत्री अभिनव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 14 से 26 सितंबर तक पंजीकरण होगा। परीक्षा चार अक्तूबर और परिणाम 31 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, भारत एवं विश्व, सामान्य विज्ञान, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, खेल, समसामयिक घटनाक्रम, धर्म एवं संस्कृति और तर्कशक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें देश और समाज के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय को 15 हजार रुपये मिलेंगे। चौथे, पांचवें और छठे स्थान के विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमश: 10 हजार, सात हजार और पांच हजार रुपये तथा चौथे से छठे स्थान के लिए 1100-1100 रुपये दिए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र मिलेंगे। प्रतियोगिता में कुल 6,22,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें