फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुकान का शटर तोड़ अंदर घुसी बेकाबू बोलेरो, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर से दुकान के शटर, दीवारों और अंदर रखे सामान को हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के तहत चल्हाराग गांव में बीती वीरवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चल्हाराग निवासी मनोहर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। परिवार के साथ बाहर आकर देखा तो महिंद्रा बोलेरो पिकअप दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुसी हुई थी। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

टक्कर से दुकान के शटर, दीवारों और अंदर रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें