फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुरेश ने स्वरोजगार के रूप में अपनाई हल्दी की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह उपमंडल के गंभर खड्ड निवासी किसान सुरेश कुमार ने हल्दी की खेती को स्वरोजगार के रूप में अपनाया है। सुरेश ने बताया कि लोग मक्की की बिजाई करते हैं लेकिन जंगली जानवरों और उत्पाती बंदरों के आतंक से फसल नष्ट हो रही है। लोगों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से अधिकांश लोगों ने पारंपरिक खेती से किनारा कर दिया है। कृषि विभाग की ओर से संचालित जाइका परियोजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए हल्दी की खेती शुरू की। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने पालमपुर से 100 किलोग्राम हल्दी बीज खरीद कर एक बीघा भूमि पर खेती शुरू की है। हल्दी की फसल को जंगली जानवरों से कोई नुकसान नहीं रहता। आगामी सीजन में दो बीघा भूमि पर हल्दी की खेती करने की योजना बनाई है। प्राकृतिक खेती पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से अच्छी आमदनी हो रही है।
....
जिला मंडी में वर्ष 2024-25 में 15 किसानों से कुल 2.982 मीट्रिक टन कच्ची हल्दी की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से की गई। किसानों के खाते में लगभग 2.68 लाख रुपये विभाग की ओर से डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हितेंद्र रावत, उप परियोजना अधिकारी कृषि विभाग मंडी
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें