जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, पहाड़ी नाटी, समूह गान, लोक नृत्य, गिद्दा और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। स्कूल के प्रबंध निदेशक लक्की ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने वर्षभर स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया।
इनमें अक्षिता, अनामिका, अनन्या, मन्नत, ईशानी, परिशा, आयांश, आयुष, अधिर, अर्जुन, दीक्षांत, विरेन, श्रेयान, आदविक, शिवाय, अक्षित, येदांश, सक्षम, श्रेया, मन्नत, सिया आदि शामिल रहे। इसके अलावा धान्या, हिमांश, मान्या, सागर, दीपशिखा, महक, अक्षिता, अराध्या, शिवान्या, तनवी, समीर, निकुंज, विहान, प्रिशा, अवनी, सर्गम को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्षद प्यार चंद, मनोनीत पार्षद रंजन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद