फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुपर स्ट्राइकर कोटली ने सात रन से जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्ट्राइकर कोटली ने सात रन से जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन

फाइनल मैच में नैनतुंगा टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के क्रिकेट मैदान में आयोजित नवल किशोर एवं दीपक कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर कोटली ने नैनतुंगा की टीम को सात रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर कोटली की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल सेन ने 28 गेंदों में 38 रन, जबकि विक्की राणा ने 22 गेंदों में 33 रन की शानदार पारियां खेलीं। नैनतुंगा की ओर से नरेश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनतुंगा की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 93 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आशीष राणा ने 31 और निशांत ने 24 रन बनाकर जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सुपर स्ट्राइकर कोटली के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए टीम को सात रन से जीत दिला दी।
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि आश्रय शर्मा ने विजेता सुपर स्ट्राइकर कोटली की टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता नैनतुंगा की टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए विक्की राणा को मैन ऑफ द मैच, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आशीष राणा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें