फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर नलवाड़ मेला कल से, पहले दिन लखविंद्र वडाली और अनुज मचाएंगे धमाल

Thu, 21 Mar 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित एसडीएम व अन्य अध
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुंदरनगर नलवाड़ मेला 22 से 28 मार्च तक होगा। इसमें पांच सांस्कृतिक संध्याएं होंगी, जिसमें पहले दिन लखविंद्र वडाली मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही अनुज शर्मा और असीम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने का पूरा मौका दिया जाएगा। यह जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गिरीश समरा ने दी।
विज्ञापन

बुधवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गिरीश समरा ने नलवाड़ मेला-2024 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नलवाड़ मेला हम सबका है। ऐसे में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और दायित्वों को अच्छे से निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए और मेले से संबंधि व्यवस्था की जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा कि मेले की प्रथम जलेब 22 मार्च को और अंतिम जलेब 28 मार्च को निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त राखिल काहलों 22 मार्च को जलेब की अगुवाई कर नलवाड़ मेले का शुभारंभ करेंगी। जलेब को व्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए मार्ग पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने ने पुलिस तथा एचआरटीसी के अधिकारियों को मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग सुविधा के समुचित प्रबंध करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे लेकर जल्द से जल्द स्पष्ट योजना तैयार करें। बैठक में डीएसपी भारत भूषण, बीडीओ विवेक चौहान व अन्य मौजूद रहे।
26 मार्च को होगा डॉग शो, 27 को पशु प्रदर्शनी
एसडीएम ने कहा कि नलवाड़ मेले के दौरान पशुपालकों के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 26 मार्च को डॉग शो और 27 मार्च को पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सुव्यवस्थित तरीके से सफल आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने 23 से 26 मार्च तक होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।

ज्वाहर पार्क में होंगी सांस्कृतिक संधाएं


मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि नलवाड़ मेले की पांच सांस्कृतिक संध्याएं जवाहर पार्क में होगीं। इसके अलावा जवाहर पार्क मेला मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले दिन लखविंद्र वडाली मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही अनुज शर्मा और असीम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 23 मार्च को विक्की चौहान, ममता भारद्वाज और हनी नेगी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 24 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गुरलेज अख्तर, अर्शप्रीत अरोड़ा व अरीन और गौरव कौंडल धमाल मचाएंगे। 25 मार्च को चौथी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी, हेमंत शर्मा और सुनील मस्ती दर्शकों को झुमाएंगे। 26 मार्च को पांचवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अंकुश भारद्वाज, कुमार साहिल, अजय चौहान और गीता भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें