फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू सरकार ने पीछे धकेला प्रदेश : राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में कांग्रेस की सरकार पर साधे निशाने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का अगला अध्यक्ष प्रदेश में कौन होगा, इसकी चिंता कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को करने की जरूरत नहीं है। भाजपा संगठन के पुनर्गठन का कार्य प्रदेश में चला है। इसमें बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें जिसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी वह पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भाजपा कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है जो पिछले 70 साल से एक ही परिवार के इर्दगिर्द घूम रही है।
विज्ञापन

सुंदरनगर में सोमवार को प्रेस वार्ता में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है। यह पहली बार है कि कोई मुख्यमंत्री कर्मचारियों को वेतन देने पर भी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सरकार ने 1500 से अधिक संस्थान बंद किए, 22 माह में एक भी नौकरी नहीं दी, अब 1.50 लाख पद समाप्त किए है, ये सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में केवल केंद्र प्रायोजित स्कीमों के ही हिमाचल में कार्य हो रहे हैं तथा राज्य बजट से कोई काम नहीं हो रहा है। इस मौके पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रवक्ता अजय राणा और पवन काजल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें