फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सुहानी, प्रियांशी रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनैड में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया। इसमें छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रवक्ता हीरा सिंह कौशल ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जमा एक और दो में सुहानी और प्रियांशी प्रथम रहीं।
नौवीं और दसवीं में नंदिनी-स्नेहा जबकि छठी से आठवीं कक्षा में अर्शप्रीत कौर-गीतांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलर इरिगेशन में जमा दो की प्रियांशी, समीक्षा, पियूष के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। नौवीं, दसवीं में विकास, क्षितिज, अनिकेत, उदय और वर्षा ने भूकंप की खोज में प्रथम स्थान हासिल किया। छठी से आठवीं में गीतांश ने चंद्रयान में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को विज्ञान मेले में भाग लेने के लिए बधाई दी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपने मॉडल प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें