जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के द्राहल पंचायत के 30 वर्षीय साहिल की अचानक मौत से परिवार और उपमंडल में शोक की लहर है। प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में जुटे साहिल रात को सोए हुए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक जागने पर परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पाया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
साहिल के पिता परशु राम जोगिंद्रनगर के सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हैं और माता लता देवी द्राहल के एक स्कूल में मुख्य शिक्षिका हैं। उनके इकलौते बेटे की मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। शहर के मुख्य बाजार और लक्ष्मी बाजार में हुई दो अन्य युवकों की मौत पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर और विधायक प्रकाश राणा ने परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।