फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 30 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे सूबेदार संजीव, ढोल-नगाड़ों से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने खुली जीप में निकाली स्वागत यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। भारतीय सेना की 16 पंजाब रेजिमेंट में 30 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद सूबेदार संजीव कुमार ठाकुर सेवानिवृत्त हुए। वह अपने पैतृक गांव बडाल (गोपालपुर) पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, देशभक्ति के नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें खुली जीप में बैठाकर एक स्वागत यात्रा भी निकाली गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स-सर्विसमैन (जेसीओ और ओआर) सरकाघाट इकाई के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। इकाई के अध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार शर्मा और सचिव हवलदार सुरेंद्र ने उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार की 30 वर्ष की देशसेवा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें अशोक शर्मा, दुनी चंद, जोगिंद्र सिंह, प्रकाश चंद, विजय सागर और अमृत लाल सकलानी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें