फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Tue, 03 Nov 2026 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरला (खाबू) के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा क्लब के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य अरविंद ठाकुर की अध्यक्षता में छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। रैली रिवालसर-दुर्गापुर सड़क से राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्कूल संपर्क मार्ग से पत्थर और कंटीली झाड़ियां हटाईं। स्कूल परिसर और आसपास सफाई अभियान चलाकर एकत्रित प्लास्टिक कचरा पंचायत को सौंपा। अभियान में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें